एनएचएआई के निर्माण स्थल से सरिया चोर गिरफ्तार

रुड़की

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्माणाधीन स्थल के पास से बाइक सवार ने लोहे का सामान चोरी कर भागने लगा। इस बीच सुरक्षा कर्मी ने शोर मचाया तो लोगों ने बाइक सवार चोर को पकड़कर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर में सरकारी और निजी निर्माण कार्य हो रहे हैं। जहां आए दिन चोरी की छोटी-मोटी घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को सालियर चेक पोस्ट के नजदीक चल रहे सरकारी निर्माण स्थल के सुरक्षा गार्ड को एक बाइक सवार दिखा जो निर्माण कार्य से सरिया चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *