शिक्षा विभाग ने किया जरूरतमंदों की मदद करे अभियान शुरु

विकासनगर

कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए अब शिक्षा विभाग ने भी अभियान शुरू किया है। गुरुवार को शिक्षा विभाग के सहसपुर ब्लॉक मुख्यालय की ओर से मुहैया कराई गई राशन राइंका सेलाकुई में विधायक सहदेव पुंडीर ने जरूरतमंदों को वितरित की। इससे पूर्व कालसी ब्लॉक में भी विभाग की ओर से राशन वितरित की गई थी। इसहसपुर के खंड शिक्षाधिकारी पंकज शर्मा ने बताया कि ब्लॉक के प्रत्येक शासकीय और अशासकीय विद्यालयों की ओर की ओर से अपनी इच्छा के अनुसार सहायता राशि सीईओ कार्यालय में जमा की गई। जिसके बाद सीईओ कार्यालय से राशन, मॉस्क, सेनेटाइजर और अन्य जरूरी सामान बीईओ कार्यालय पहुंचाया गया। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ओर से सहायता मुहैया कराई जा रही है। गुरुवार को सीईओ कार्यालय से मुहैया कराई गई सामग्री को राइंका सेलाकुई में जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया। बीईओ ने बताया कि इन दिनों शिक्षक गांवों में जाकर जरूरतमंद परिवारों को चिह्नित कर रहे हैं। सीईओ कार्यालय से मिली सामग्री के साथ स्थानीय स्तर पर एकत्र की गई सामग्री भी जरूरतमंदों को बांटी जाएगी। विधायक ने शिक्षा विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को जरूतमंदों की सहायता के लिए आना चाहिए। इस दौरान राजेंद्र बलूनी, अनि गौड़, राजेश पांडेय, पवन शर्मा आदि मौजद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *