दीवाली मेले के लिए बनाई समितियां

रुड़की

सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में छह नवंबर को होने वाले दीपावली मेले की तैयारी को लेकर समितियां बनाकर जिम्मेदारी बांटी गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश गोयल ने कहा कि इस बार भी मेला भव्य तरीके से मनाया जाएगा। महामंत्री रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि मेले में कई स्टाल लगाए जाएंगे। साथ ही बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। बैठक में कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, सांस्कृतिक सचिव दिलीप प्रधान, वरिष्ठ वैज्ञानिक भीष्म कुमार, साधन कौशिक, नबी हसन अंसारी, राम सिंह यादव, प्रेमचंद, सीके भार्गव, बृजपाल सिंह, एनडी जोशी, मुकुल कुमार, राजेश अग्रवाल, सीमा गोयल, विभूति अग्रवाल, निधि गोयल, सुरेखा जैन, प्रगति अग्रवाल, अनीता नेगी, साक्षी सचदेवा, अनिल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *