मंगलौर के बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन

रुड़की

मंगलौर के बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी (66) का सोमवार की सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक छा गया।मंगलौर निवासी हाजी सरवत करीब अंसारी काफी समय से हृदय रोग से पीड़ित थे। समय-समय पर वह उपचार के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में जाते रहते थे। तीन दिन पूर्व भी उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष में रखकर उपचार शुरू किया लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *