पुरानी यादों में खो गए आईआईटी के पुरातन छात्र
रुड़की
आईआईटी रुड़की में आयोजित रुबी जुबली रीयूनियन समारोह में वर्ष 1981-82 के वास्तुकला के स्नातक पुरानी यादों में खो गए। अपनी अनूठी प्रस्तुतियों के बीच उन्होंने संस्थान को एक करोड़ रुपये मेधावी छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य बनाने में मदद करने के लिए दान दिया। इसकी संस्थान के अधिकारियों ने खूब सराहना की। इस दौरान पुरानी यादों को ताजा करते हुए पुरातन छात्रों ने एक दूसरे से संस्मरण साझा किए। इस दौरान आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर केके पंत ने कहा कि संस्थान का अपने पूर्व छात्रों के साथ बहुत मजबूत संबंध है।
