छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

रुड़की

प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गंगनहर कोतवाली को झबरेड़ी खुर्द निवासी सुशीला ने तहरीर देकर बताया कि जुलाई 2014 को एक लाख रुपये में प्लॉट का बैनामा किया था। प्लाट पर जब भी मकान बनाने का मन बनाया तो राजकुमार पक्ष के लोगों ने मना कर दिया। कुछ समय बाद पति की बीमारी के चलते उक्त प्लाट की देखरेख नहीं हो पाई। आरोप है कि करीब एक माह पहले प्लाट पर गई तो वहां पर मकान बने मिले। खुद की संपत्ति पर दूसरे मकान बने होने पर विरोध करने पर राजकुमार पक्ष के लोगों ने गाली गलौच कर पैसे और प्लाट की बात करने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि राजकुमार पुत्र सुरेंद्र निवासी जटोला दामोदपुर देवबंद, सुमन पत्नी प्रवीण कुमार, प्रवीण, हिमांशु, कपिल पुत्र प्रवीण और अरविंद पुत्र सुखपाल निवासी झबरेड़ी खुर्द के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *