मौहम्मदपुर झाल से अज्ञात महिला का शव बरामद

रुड़की

गंगनहर में मोहम्मदपुर झाल से एक महिला का शव मिला है। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। नारसन चौकी पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मदपुर पावर हाउस पर गंगनहर झाल में एक महिला का शव फंसा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला को लेकर जानकारी ली लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *