बारिश से मौसम सुहावना, उमसभरी गर्मी से राहत

विकासनगर

सूरज की तपिश से बेहाल लोगों के लिए गुरुवार का दिन राहत भरा रहा। झमाझम बारिश से दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट दर्ज होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार को सुबह से ही क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहा। सूर्य की तपिश के साथ लू के थपेड़ों ने सुबह से लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दिन चढऩे के साथ ही पारे में वृद्धि दर्ज की गई। जिससे दिनभर लोग उमसभरी गर्मी की मार झेलते रहे। शाम के समय भी तापमान करीब 37 डिग्री तक चढ़ा रहा। जिससे लोगों को घरों में टिकना तक दूभर हो गया। बुधवार की देर रात करीब 12 बजे से मौसम ने करवट ली। इसके बाद झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया।दिनभर की गर्मी से लोगों को राहत मिली। गुरुवार की तडक़े करीब साढ़े चार बजे तक बारिश का सिलसिला चलता रहा। जिससे गुरुवार को दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। दिन के समय धूप भी नहीं खिली। इससे तापमान 30 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंच पाया। तापमान में आई गिरावट ने पिछले कई दिनों की गर्मी से लोगों को राहत दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *