विधायक ने एई से की पिलर पर गोलाई हटाने की मांग
रुड़की
कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद और सभासद नाजिम त्यागी ने उतराखण्ड गंगनहर यूपी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी से मिलकर कलियर नए गंगनहर पुल के नीचे बने पिलर पर बनाई गई गोलाई को हटाने की मांग की। विधायक का कहना है कि पिलर के चारों ओर बनाई गई गोलाई के कारण गंगनहर के पानी का बहाव बहुत तेज है। जिसको अब तक हटाया नहीं गया। जिसके कारण पुल के नीचे गंगनहर में पानी का बहाव तेज हो जाता है। आए दिन बाहर से आने वाले जायरीन और स्थानीय लोग डूबकर बह जाते हैं। अधिशासी अभियंता उतरीखण्ड गंगनहर रुड़की विकास त्यागी ने बताया कि सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित कर जल्द से जल्द गोलाई को हटा दिया जाएगा।
