हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार
रुड़की
दो महीने पहले बदमाशों द्वारा दो युवकों पर फायरिंग कर उनकी जान लेने का प्रयास के मामले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। इस संबंध में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। करीब दो माह पूर्व ग्राम सुनहरी अल्हापुर थाना झबरेड़ा निवासी विक्रांत ने तहरीर देकर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था।
