रुड़की
पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। कलियर थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि रैन बसेरा के पास से नफीस उर्फ मास्टर नामक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा है। युवक के पास से नगद, सट्टा पर्ची बरामद हुई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी जेल भेज दिया गया है।