स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
रुड़की
हर महीने के प्रथम रविवार को दस बजकर दस मिनट अपने पूर्वजों के नाम अभियान के अंतर्गत रविवार को देशभर में स्वतंत्रता सेनानी स्मारकों और शहीद स्थलों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन किया गया। इस दौरान वटवृक्ष सुनहरा, स्वतंत्रता सेनानी स्मारकों भगवानपुर, लक्सर, रुड़की आदि के स्मारक स्थलों पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
