मतदान को लेकर दो पक्षों के एजेंटों के बीच मारपीट

रुड़की। बालेकी युसुफपुर गांव में दो पक्षों के बीच मतदान को लेकर गाली गलौच व मारपीट हो गई। इस दौरान कुछ ही देर बाद जमकर ईंट-पत्थर भी चले। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। साथ ही पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
भगवानपुर विधानसभा के गांव बालेकी युसुफपुर में मतदान स्थल से कुछ ही दूरी पर अलग-अलग पार्टी के एजेंटों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थकों को बीच जमकर पथराव हो गया। इस दौरान समीर, सलीम, उस्मान, तमरेज, आजाद चोटिल हो गए। जिनको ग्रामीण आनन-फानन में चिकित्सक के यहां ले गए। सूचना पर एसपी देहात परमेंद्र डोभाल व एसटीएफ सीओ जवाहर लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। मामले में दो लोगों को हिरासत लिया गया है। भगवानपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मामला शांत हो गया है। घटना मतदान स्थल से बाहर हुई थी। मतदान यथावत जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *