अगस्त्यमुनि छात्र संघ चुनाव के लिए तैयारी पूरी
रुद्रप्रयाग
अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में मंगलवार को होने वाले छात्र संघ के चुनाव में 2304 छात्र छात्राएं अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। कुल 6 पदों पर होने वाले चुनाव को लेकर कॉलेज प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। पोलिंग बूथों का निर्माण कर दिया गया है जबकि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्राचार्य ने पुलिस, प्रशासन, छात्र संघ प्रभारी के साथ सभी प्रत्याशियों की बैठक ली। जिसमें सभी प्रत्याशियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। रविवार को हुए विवाद के बाद कॉलेज प्रशासन हर कदम फूंक फूंक कर रख रहा है। किसी भी विवाद की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस से सहयोग मांगा गया है। थानाध्यक्ष राजीव चौहान ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस तैनात रहेगी।
