चोरियों को रोकने के लिए व्यापारियों ने किया पुलिस का घेराव

रुद्रपुर

शहर में बढ़ती चोरियों के खिलाफ व्यापारियों ने कोतवाली में एसएसआई शंकर सिंह रावत का घेराव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। व्यापारियों ने पुलिस से चोरियों का खुलासा करने की मांग की है।
सोमवार को व्यापारियों ने एसएसआई को बताया कि चोर व्यापारियों की दुकान में सेंध लगाकर चोरी कर रहे हैं। चोरी की घटना में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस से शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ने की मांग की हैं। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो पुलिस के खिलाफ कोतवाली में धरना प्रदर्शन करेंगे। एसएसआई शंकर सिंह रावत ने चोरियों की घटना का शीघ्र खुलासा करने का भरोसा दिलाया। घेराव करने वालों में प्रांतीय व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला, हाजी आफताब, सौरभ, जगदीश कुमार, सलीम, खेम सिंह, दिनेश कुमार, विजय गंगवार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *