सचिन का राज्य स्तर के लिए चयन
चम्पावत
जीआईसी लोहाघाट के छात्र सचिन कुमार के राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव के लिए चयनित होने पर विद्यालय परिवार ने छात्र को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के कक्षा नौ के छात्र सचिन कुमार का राज्य विज्ञान महोत्सव के लिए चयन हुआ है। छात्र सचिन ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पर्यावरण की जीवन शैली पर आधारित मॉडल बनाया था।
