हरित दिवाली मनाने का संदेश
चम्पावत
राउमावि छीनीगोठ के छात्रों ने हरित दिवाली मनाने का संदेश दिया। स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को दिवाली के दौरान पटाखे फोड़ने के नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक किया। कला शिक्षक बिजेंद्र मथेला ने बच्चों से पोस्टर बनवाए। इस दौरान छात्रों ने सीखा कि पटाखे वायु और ध्वनि प्रदूषण में कैसे योगदान करते हैं और श्वसन संबंधी विकार पैदा कर सकते हैं। कई छात्रों ने पटाखा-मुक्त दिवाली मनाने का संकल्प लिया। नशामुक्ति अभियान के संयोजक शिक्षक त्रिलोचन जोशी ने बच्चों को पटाखों से परहेज करने की सलाह दी। उन्होंने दिवाली के दौरान जुआ खेलना, शराब पीने जैसी कुरीतियां समाज के लिए घातक बताई।
