एल फैनाई बने प्रमुख सचिव आबकारी

देहरादून

शासन ने सचिव आबकारी के पद पर बदलाव कर दिया है। सचिव हरिचंद्र सेमवाल से आबकारी विभाग का दायित्व हटा दिया गया है। अब ये दायित्व प्रमुख सचिव एल फैनाई को दिया गया है। अभी तक हरिचंद्र सेमवाल के पास आबकारी आयुक्त के साथ ही आबकारी विभाग के सचिव का भी दायित्व था। हाईकोर्ट ने दोनों पदों पर एक ही व्यक्ति की तैनाती पर सवाल उठाए थे। इसी को देखते हुए सचिव आबकारी के दायित्व में बदलाव किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *