राठ में इंका नै विशैष रैली निकाली   

राठ।-
नगर में आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतत्व के आहवाहन पर आज कांग्रेस पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आज नगर के रामलीला मैदान से सरकार के विरोध में एक विशेष रैली निकाली इस दौरान कोंग्रेसियों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।
 कांग्रेसियों के विरोध करने का तरीका भी आज कुछ अलग दिखाई दिया। रैली में सबसे आगे दो गधे भी सरकार का विरोध करते हुए नजर आये। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने लगातार बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता गोविंद अहिरवार व नीलम निषाद ने बताया कि वर्तमान समय में कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। तथा देश में महंगाई की दर में बेतहाशा बढ़ रही है जिससे लोगों को तमाम तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि, यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। तथा किसानों के विरोध में काले कानून बनाकर किसानों को गुलाम बनाने की रणनीति तैयार कर रही है। तथा देश के सभी बड़े संस्थानों को बेचकर उन्हें निजी हाथों में सौंप रही है। इस मौके पर पुनीत पालीवाल, रामप्रकाश शुक्ला, व दुष्यंत राजपूत के अलावा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *