नैनबाग में डीएवी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष का स्वागत किया

नई टिहरी

डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के नव निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल का अपने गृह क्षेत्र नैनबाग पहुंचने पर छात्रों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत किया। डीएवी पीजी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल तहसील नैनबाग के कोड़ी गांव के मूल निवासी हैं, उनके पिता सुनील अग्रवाल राजस्व उप निरीक्षक के पद पर तैनात है, जबकि माता बीना अग्रवाल गृहणी है। बीते बुधवार देर शाम को छात्र संघ अध्यक्ष बनने के बाद नैनबाग पहुंचे सिद्वार्थ का राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष आकाश चौहान और रवांई जौनपुर जौनसार (आरजेजे) छात्र संघ पदाधिकारी ने स्वागत किया। नैनबाग के छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा प्रदेश के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी कॉलेज में इस बार नैनबाग क्षेत्र का युवा अध्यक्ष बना है,जिस पर नैनबाग क्षेत्र के लोगों को गर्व है। कहा सिद्धार्थ के छात्र संघ अध्यक्ष बनने से कॉलेज में छात्रों बेहत्तर सुविधाऐं मिलेगी। मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख जौनपुर सरदार सिंह कंडारी, प्रधान नैनबाग दिनेश खन्ना, क्षेपंस नैनबाग अंजलि कैंतुरा, प्रदीप कवि,गंभीर सिंह रावत, देशपाल सिंह, जयवीर सिंह, धीरेंद्र पंवार, नैनबाग व्यापार मंडलध्यक्ष दिनेश तोमर, सुंदरलाल अग्रवाल ,अनिल रावत, रणवीर रावत, नरेंद्र पवार, मोहनलाल निराला, उपेंद्र सिंह, वीरेंद्र रमोला, नरेंद्र पंवार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *