छात्राओं ने निकाली नशे के खिलाफ जागरूकता रैली
काशीपुर
बीएसवी कन्या डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने एक दिवसीय शिविर लगाकर नशे के खिलाफ नगर में रैली निकाली और युवाओं को जागरूक किया। मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में नशा अभिशाप विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें अपूर्वा प्रथम, मल्लिका द्वितीय, दीक्षा चौहान तृतीय, रितिका चतुर्थ, सना परवीन पंचम स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि एसआई जीडी भट्ट ने नशे के बारे में जानकारी देकर इससे दूर रहने का आह्वान किया। नशे का कारोबार करने वालों की सूचना देने, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखने का भरोसा दिलाया। इसके बाइक प्रथम पांच छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और बैग देकर सम्मानित किया। यहां प्राचार्य अर्चना अग्रवाल, डॉ. गीता जोशी, डॉ. नीरज, डॉ. रागिनी, डॉ. सरिता, डॉ. पाकेश, सुषमा त्यागी, ममता शर्मा, सपना, रीता जोशी, राकेश शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, राजकुमार, वीना रानी, लवप्रीत कौर, इरशाद मौजूद रहे।
