नसीसी कैडेट ने चलाया स्वच्छता अभियान
नैनीताल(आरएनएस)।
एनसीसी नौसेना विंग के कैडेटों ने राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी दिवस के मौके पर मंगलवार को जिला अस्पताल बीडी पांडे में रक्तदान शिविर व स्वच्छता अभियान चलाया। राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी दिवस के उत्साहपूर्ण आयोजन में, नौसेना एनसीसी कैडेटों ने नैनीताल में एक महत्त्वपूर्ण पहल करते हुए अपने उत्साह का प्रदर्शन किया। कैडेट ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। पीएमएस डॉ. द्रौपदी गब्र्याल ने कैडेटों के समर्पण और समाज को लाभ पहुंचाने वाली पहलों में सक्रिय भागीदारी के लिए गहरी प्रशंसा व्यक्त की। कमांडिंग ऑफिसर कैप्टेन चन्द्र विजय, भारतीय नौसेना के इन्स्ट्रक्टर शिवराज वर्मा, करमवीर यादव, सीनियर कैडेट कैप्टेन किरण दानु, कैडेट कैप्टन भावना भौरियाल, गिरीश, मीनाक्षी मेहरा, ख़ुशी रहे।
