पत्रकार भवन में धूमधाम से मनाया गया स्वाधीनता दिवस
ललितपुर।
सुपर मार्केट स्थित पत्रकार भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। संरक्षक मण्डल सदस्यों व प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। तदोपरान्त राष्ट्रगीत का गायन किया गया। इस दौरान शहीदों को याद करते हुये एक संगोष्ठी का आयोजन पत्रकार भवन में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू की अध्यक्षता में किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ पत्रकार पुरोधा अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी के प्रतिमा पर मल्यार्पण कर किया गया। सभा का संचालन महामंत्री अंतिम जैन अंतू व आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू ने व्यक्त किया।
संगोष्ठी के दौरान संरक्षक सदस्य सुरेन्द्र नारायण शर्मा ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों बाद भी देश एकता के सूत्र में बंधा है। यही हमारी आजादी का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि आजाद हिन्दोस्तान को देखने के लिए कई क्रान्तिकारियों ने अपने प्राणों की आहूतियां दी हैं। सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि आजादी के सही मायने तब साकार होंगे, जब हम अपने बच्चों व युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति से सरावोर करते हुये राष्ट्र की उन्नति तरक्की के योग्य बना लेंगे। प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए क्रान्तिकारी युवा थे, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को लोहे के चने चबाने पर मजबूर दिया। कहा कि सबसे युवा क्रान्तिकारी खुदीराम बोस को महज 18 वर्ष कुछ महीने की ही उम्र में फांसी दी गयी थी। तो वहीं शहीद-ए-आजम चन्द्रशेखर आजाद, राजगुरू व भगत सिंह जैसे युवा क्रान्तिकारियों ने अंग्रेजों को भारत छोडऩे पर विवश कर दिया। इसके साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी अहिंसा के बल पर अंग्रेजों को भारत छोडऩे पर विवश किया। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुये शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान संरक्षक मण्डल सुरेन्द्र नारायण शर्मा, सरदार मंजीत सिंह सलूजा, संतोष शर्मा, अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, महामंत्री अंतिम कुमार जैन, कोषाध्यक्ष रमेश रैकवार, राकेश शुक्ला, सरदार हरवीर सिंह, पवन संज्ञा, सुनील शर्मा, नीरज सुड़ेले, संजीब बजाज, मनोज वैद्य, अवरार अली, संजीव नामदेव, अमित सोनी, अभय श्रीमाली, शैलेन्द जैन, बृजकिशोर सिंह, राहुल जैन, प्रमोद तिवारी, रवि चुनगी, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, मुहम्मद नसीम, अजित भारती,जयेश बादल, जावेद अली, शैलेश जैन, धु्रव सिंह सिसौदिया, यशपाल सिंह, दिनेश कुमार संज्ञा, रवि शंकर सेन, विकास त्रिपाठी, शैलेश गौतम, सुनेन्द्र सिंह यादव, सच्चानंद गोलवानी, विजय कुमार उपाध्याय, रविन्द्र कुमार सेन, बृजेश पंथ, संदीप शर्मा, अनूप मोदी, वीरेन्द्र कुमार पुरोहित, बृजेश तिवारी, विनोद कुमार मिश्रा, प्रशांत तिवारी, शुभम पस्तोर, अमित जैन मोनू, महेश प्रसाद मिश्रा, राहुल साहू, के पी यादव, नासिर मीडिया, आरिफ मुहम्मद खान, सुनील सैनी, संतोष कश्यप, इमारन खाँ, इमरान मंसूरी, सौरभ गोस्वामी, मनोज जैन, निहाल सेन, प्रशन्न दुबे, नीलेश पटेल, राममूर्ति तिवारी, संजय ताम्रकार, प्रभात शर्मा, अमर प्रताप सिंह, वैभव जैन, राहुल जैन कलरैया, पंकज मालवीय, देवेन्द्र पाठक, हरीशंकर अहिरवार, अजय वरया, अशोक सेन, नीतेश कुमार जैन, अशोक कुमार तिवारी, आशीष पाण्डेय, कमलेश साहू, जावेद खां, विनोद त्रिपाठी, दीपक सोनी, नितिल गिरी,अमित पाण्डेय, अनूप सेन, अशोक गोस्वामी, रिजवान उज्जमा, संजीब सोनी, कृष्णकांत सोनी, अक्षय दिवाकर, पूजा कश्यप, अभिषेक बुन्देला, संदीप यादव, राहुल चैबे, प्रवीण राठौर सिब्बू, नसीमउद्दीन कुरैशी, अजय कश्यप, अक्षय अलया, सरदार जशपाल सिंह बंटी, विभाकंत हुंडैत, मकरंद किलेदार, माधव सिंह, विनीत चतुर्वेदी, विपुल जैन,अजय जैन, विनोद सुड़ेले, रूपेश जैन, कृष्णविहारी उपाध्याय, अविनाश त्रिपाठी, मनीष चुतर्वेदी, अनूप राठौर, अमित लखेरा, गौरव जैन, घनश्याम सेन, सम्राट बनाफर, राहुल शुक्रला, मनीष जैन, नरेन्द्र चन्देल, पंकज रैकवार, सोहिव खान, संभव सिंघई, मनीष सोनी, सुमित रैकवार, लकी चैधरी, सुनील जैन, प्रबोध नारायण तिवारी, अशफाक कुरैशी, हिमाशुं सुड़ेले, पवन संज्ञा, आलोक खरे, अमित संज्ञा, अभिषेक सैनी, मुहम्मद समीम, आशिफ अली, नवीन जैन, अर्पित जैन, अश्वनी पुरोहित, नाजिर बेग, भगवत नारायण श्रोती, अजय कुमार जैन, प्रकाश नारायण सेन, महेश सेन, संजय जैन, महेश वर्मा, रोहित सेन, मनीष श्रीमाली, राहुल सिंह तोमर, रामकुमार, वैष्णव, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, धनीराम राजपूत, अजय श्रीवास्तव, रमन शर्मा, शत्रुधन शुक्ला, राहुल किशोर, मनीष जैन, कपिल नायक,रिशि साहू, देवेन्द्र साहू, बृजमोहन दुवे, मनीष अरोरा, कुन्दन पाल, आदित्य शर्मा, आलोक चैबे, पवन प्रताप सिंह, अर्जुन झाँ, पुष्पा झाँ, अनूप नागल, विश्वनाथ पटेल, अनूप मोदी, अंनत कुमार सर्राफ, अनूप कुमार ताम्रकार, प्रमोद के अलावा अनेकों पत्रकार साथी मौजूद रहे।