नगला में दो कारों की भिड़ंत, एक घायल

रुद्रपुर

किच्छा-हल्द्वानी मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह नगला में दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।   जानकारी के मुताबिक एक कार इलाहाबाद से कैंची धाम दर्शन को जा रही थी। इस वाहन में चालक गौरव त्रिपाठी व उनके तीन अन्य साथी राजकुमार मिश्रा, शुभम त्रिपाठी, प्रदीप विश्वकर्मा थे। गौरव ने गाड़ी नेशनल हाइवे के किनारे फुटपाथ पर खड़ी की थी। जैसे ही गौरव शौच करके गाड़ी में बैठा था। तभी तेज गति से बरेली जा रही बलेनो ने ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में खड़ी गाड़ी पर टक्कर मार दी। हादसे में बलेनो सवार सोनू छाबड़ा बुरी तरह से घायल हो गया। बलेनों में कार चालक शिवम सिंह व उनके तीन साथी थे। जिसको राज्य आंदोलनकारी विक्की पाठक ने प्राइवेट गाड़ी को रोककर उन्हें हल्द्वानी अस्पताल पहुंचाया। गनीमत यह रही कि दोनों गाड़ियों के एयर बैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *