98वें दिन भी धरने पर डटे लोग
पिथौरागढ़
डीडीहाट में 98वें दिन भी धरना जारी रहा। मंगलवार को रोज की तरह आंदोलनकारी चिल्ड्रन पार्क पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया और धरने में बैठ गए।यहां राजेंद्र बोरा, अंशू कन्याल, गोपाल सिंह, कलावती देवी, राजू पानू, हिमांशु चुफाल, रिया कन्याल, पंकज बोरा, दान सिंह देउपा, ललित चुफाल, चंचल सिंह चौहान, पंकज खोलिया, त्रिलोक बोरा, राजू बोरा, गिरधर बोरा मौजूद रहे।
