27 नवम्बर तक जमा करानी होगी शॉर्ट वीडियो
श्रीनगर गढ़वाल
बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी 2023 में शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। जिसको नगर निगम सभागार में 27 नवम्बर तक जमा करना होगा। खंड शिक्षा अधिकारी खिर्सू अश्विनी रावत ने बताया कि विद्यालय स्तर (कक्षा 9 से 12) व उच्च शैक्षणिक संस्थान स्तर के छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर गढ़वाल(आएनएस)। पौराणिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी पर दो शॉर्ट वीडियो बनानी होगी। जिसका अधिकतम समयावधि लगभग 3 मिनट की होगी। प्रति विद्यार्थी को एक शॉर्ट वीडियो उपलब्ध करवानी होगी। साथ ही शॉर्ट वीडियो में ऑडियो भी सम्मिलित किया जाएगा। अश्विनी रावत ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को 27 नवम्बर को नगर निगम सभागार में शॉर्ट वीडियो जमा करवानी होगी। उन्होंने बताया कि शॉर्ट प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को वीडियो के अंत में अपना नाम संस्थान का नाम व मोबाइल नम्बर अंकित करना होगा।
