कैनबरा विवि की प्रो. रीना घिल्डियाल ने किया हैप्रेक का निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल

कैनबरा विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया की विज्ञान और प्रौद्योगिकी संकाय की वरिष्ठ प्रोफेसर रीना घिल्डियाल ने मंगलवार को गढ़वाल विवि के उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध केंद्र (हैप्रेक) संस्थान का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने शोध छात्रों के साथ संवाद भी किया। जिसमें उन्होने शोध छात्र-छात्राओं को आकादमिक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शोध पत्रों की महत्व के बारे में बताया। साथ ही विभाग के शोध छात्रों से उनके शोध कार्य की जानकारी भी ली। मंगलवार को हैप्रेक संस्थान पहुंची वरिष्ठ प्रोफेसर रीना घिल्ड़ियाल और उनके पति डा. अमित घिल्डियाल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्लास हाउस के निरीक्षण के साथ ही हाइड्रोपॉनिक्स, एयरोपॉलिक्स आदि में चल रहें शोध कार्य की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होने हैप्रेक के ओर से औषधीय पादप के संरक्षण और संवर्द्धन के साथ ही अनुसंधान के क्षेत्र में किये जा रहें कार्यों की सरहाना की। प्रो. घिल्ड़ियाल ने विभाग में चल रही विभिन्न परियोजनाओं से हो रहें लाभाविंत किसानों पर भी खुशी जाहिर है। इस मौके पर हैप्रेक संस्थान के निदेशक डा. विजयकांत पुरोहित ने हैप्रेक संस्थान के क्रियाकलापों के बारे में बताया। कार्यक्रम में डा. बबिता पाटनी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डा. विजयलक्ष्मी, डा. वैशाली चंदोली, डा. सुदीप, डा. अंकित, डा. प्रदीप आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *