राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर गढ़वाल(आएनएस)। बना ऑल ओवर चैम्पियन
श्रीनगर गढ़वाल
एसएसबी खेल मैदान श्रीनगर गढ़वाल(आएनएस)। में चल रही पॉलिटेक्निक गढ़वाल जोनल प्रतियोगिता में 91 अंको के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर गढ़वाल(आएनएस)। ऑल ओवर चैम्पियन बना। जबकि 43 अंक प्राप्त कर पॉलिटेक्निक गौचर द्वितीय और 25 अंक प्राप्त कर पॉलिटेक्निक कोटद्वार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पॉलिटेक्निक श्रीनगर गढ़वाल(आएनएस)। की जेसिका चौहान चार गोल्ड मेडल हासिल कर चैम्पियन बनी। वहीं पॉलिटेक्निक कोटद्वार के मनीष सिंह ने बालक वर्ग में तीन गोल्ड मेडल प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीन दिनों तक चली खेल कूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की के निदेशक आरपी गुप्ता ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए पुरस्कृत किया। 400 मी. प्रतियोगिता में पॉलिटेक्निक कोटद्वार के मनीष सिंह, 100 मी. फर्राटा दौड़ में उत्तरकाशी के अनुज कुमार, एकल नृत्य में गौचर के शेखर और समूह नृत्य में भी गौचर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में पॉलिटेक्निक श्रीनगर गढ़वाल(आएनएस)। की प्रधानाचार्य सरिता कटियार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी विजेता छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन आंचल राणा और अनिल शाह ने किया। इस मौके पर प्राविधिक शिक्षा परिषद के पूर्व संयुक्त निदेशक एए हाशमी, प्राविधिक शिक्षा परिषद के संयुक्त निदेशक एके श्रीवास्तव, प्राविधिक शिक्षा परिषद के उपनिदेशक एसके वर्मा, प्राविधिक शिक्षा परिषद के उपनिदेशक विक्रम नेगी सहित आदि मौजूद थे।
