पौड़ी में एलटी में प्रमोशन के लिए काउंसिलंग पहुंचे शिक्षक

पौड़ी

एलटी तीस फीसदी कोटे के तहत पदोन्नति के लिए बुधवार को सामाजिक विज्ञान और गणित के शिक्षक पौड़ी पहुंचे। इससे पूर्व हिन्दी और अंग्रेजी के शिक्षकों की काउंसलिंग की गई थी। एलटी सवंर्ग में प्रमोशन के लिए प्राइमरी हेड और जूनियर के सहायक शिक्षक काउंसलिंग में आ रहे हैं। हालांकि जितने शिक्षकों ने एलटी तीस फीसदी के लिए आवेदन किया है,उसमें से बहुत कम शिक्षक ही काउंसलिंग में आ रहे हैं। गढ़वाल मंडल में विभिन्न पदों के लिए करीब सौ से अधिक पदों के लिए शिक्षकों की यह काउंसलिंग एडी दफ्तर में आयोजित हो रही है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल एसबी जोशी ने बताया कि बुधवार को सामाजिक विज्ञान विषय के लिए मंडल भर से 33 शिक्षकों को बुलाया गया था।जिसमें से 16 शिक्षक ही इस काउंसिलंग में आए। टिहरी से 6, उत्तरकाशी व चमोली से 3-3, देहरादून व रुद्रप्रयाग से 1-1 सहित पौड़ी जिले से 2 शिक्षक काउंसलिंग में आए। वहीं दूसरी ओर गणित विषय में टिहरी जिले से 5 शिक्षकों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया। अब व्यायाम, वाणिज्य व गृह विज्ञान विषयों की काउंसलिंग शेष रह गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *