मैंदोला, सैनी को विवेकानंद शिक्षा पुरस्कार से नवाजा

विकासनगर

दून इंटरनेशनल स्कूल देहरादून में करियर बडि क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पछुवादून के शिक्षण संस्थानों से दो प्रधानाचार्यों को विवेकानंद शिक्षा पुरस्कार से नवाजा गया। दोनों ही प्रधानाचार्यों ने इस पुरस्कार को पछुवादून क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को मिला पुरस्कार करा दिया। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल मांडूवाला के प्रधानाचार्य राकेश मैंदोला को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर विवेकानंद शिक्षा पुरस्कार-2023 से नवाजा गया। प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि एक दशक से भी कम समय में मांडूवाला स्थित आवासीय सीनियर सेकेंड्री स्कूल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में प्रधानाचार्य मैंदोला कामयाब रहे हैं। पछुवादून के ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चों को बेहद कम शुल्क पर गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने प्रधानाचार्य मैंदोला को शिक्षा के क्षेत्र इसी तरह लगन से कार्य करने की सलाह दी। वहीं एसजीआरआर सहसपुर के प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र सैनी को भी काबिना मंत्री ने विवेकानंद शिक्षा पुरस्कार से नवाजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *