शिशु मृत्यु दर कम करने का प्रशिक्षण दिया
चम्पावत। उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य कर्मचारियों को शिशु मृत्यु दर करने की जानकारी दी गई। एसटीएच की एचओडी व मेडिकल कॉलेज की मास्टर ट्रेनर रितु रखोलिया ने टिप्स दिए। रविवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ.जुनैद कमर और डॉ.एलएम रखोलिया ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। मास्टर ट्रेनर ने चिकित्सकों और कर्मचारियों को नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करने, जन्म के समय शिशुओं की उचित देखभाल और शिशुओं को जन्म के समय बुनियादी पुनर्जीवन की बारीक जानकारी दी। उन्होंने नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम का उद्देश्य, नवजात शिशु परिचर्या के बारे में बताया। प्रशिक्षण में डॉ.अंकुश बाटला, डॉ.भावना बाटला, डॉ.श्वेता खर्कवाल, डॉ.रवींद्र बोहरा, डॉ.मोनिका गिरी, डॉ.कृतिका सती,डॉ.ज्ञान प्रकाश शर्मा, बबीता मिश्रा समेत 29 लोगों ने हिस्सा लिया।
