विकसित भारत संकल्प यात्रा का क्षेत्र के ग्रामीणों ने स्वागत किया

विकासनगर

जिला प्रशासन देहरादून के तत्वावधान में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को सुबह प्रखंड के दौधा एवं खारसी व दोपहर बाद धोरा पुड़िया लाखामण्डल पहुंची गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने यात्रा ऑैर अधिकारियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। विगत सोमवार से आरम्भ हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा के पांचवे दिन भी यात्रा में शामिल अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी ग्रामीणों को जानकारी देते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को आच्छादित किया जा रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को लेकर ग्रामीणों को शपथ भी दिलाई साथ ही ग्रामीणों को मनरेगा से होने वाले कार्यों की भी विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई ने ग्रामीणों ने भी अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा व लंबित पेंशन प्रार्थना पत्रों के साथ अन्य समस्याओं से अवगत कराया अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचा समाधान करने का आश्वासन उन्होंने ग्रामीणों को दिया। उन्होंने ग्रामीणों से यात्रा के दौरान दी जाने वाली उज्ज्वला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, कृषि, उद्यान, उधोग आदि विभाग की योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही सम्बंधित विभागों द्वारा अपने अपने विभाग के स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं को प्रदर्शित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *