गुरु तेग बहादुर से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया

विकासनगर

भारत रक्षा मंच ने गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर नगर के एक निजी शिक्षण संस्थान में संगोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में गुरु तेग बहादुर के अधर्म, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध अविराम संघर्ष व तपस्वी जीवन से प्रेरणा लेने संकल्प लिया। संस्थान के प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तेग बहुदर बलिदान दिवस पर प्रदेश संयोजक संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने कहा कि आज पूरे देश व विश्व भर में बसे हिंदू सिख महान संत, सिख पंथ के नौवें गुरु, धर्म एवं मानवता के रक्षक, हिन्द दी चादर’ गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज के बलिदान दिवस से प्रेरणा लेने पर जोर दिया है। कहा कि भारत रक्षा मंच तेग बहादुर बलिदान दिवस पर उत्तराखंड के अलग-अलग जगहों आयोजित संगोष्ठियों माध्यम से सिख समाज के मुद्दों को आवाज देगा। कहा कि अधिक से अधिक लोगों को भारत रक्षा मंच से जोड़ा जाएगा। कहा कि सिख बंधु जैसे शरीर और नाखून है। गोष्ठी में प्रधान जगमोहन सिंह अनेकों वक्ताओं ने अपने विचार रखें। प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत रक्षा मंच के उद्देश्यों के बारे में कहा कि मंच देवभूमि के हित में लगातार कार्य कर रहा है। भारत रक्षा मंच के संयोजक जिला प्रमुख अरविंद शर्मा, गिरीश चंद पांडे, सरदार गुरजीत सिंह, सरदार गुरचरण सिंह, हरि सिंह, सरदार जगमोहन सिंह, राजेश गौड़, शोभाराम, तपस्या टंडन, अनीता साहनी, सीमा नेगी, शोभित, अलका त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *