मार्ग सुधारीकरण करने की मांग की है
विकासनगर
क्वासी क्षेत्र के ग्रामीणों ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को एक ज्ञापन भेज कांडी च्यामा गाता गौराघाटी मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग की है।पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को भेजे ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि कांडी च्यामा गाता से लाखामंडल को जोड़ने वाला पुराना मार्ग अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है मार्ग पर बड़े गड्ढे बने हुए है व कई जगह पैराफिट भी गिरे हुए हैं कहा कि उपरोक्त मार्ग को लाखामंडल आने के लिए कई गांव के ग्रामीणो द्वारा इस्तेमाल किया जाता है लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग के 10 किलोमीटर के टुकड़े की देखभाल में लंबे समय से कोताही बरती जा रही है उन्होंने मंत्री से जल्द मार्ग सुधारीकरण की मांग की है।पत्र भेजने वालों में भगत राम, बारू सिह, पवन, कुंवर सिह, पंकज, तुलाराम, सुनील कुमार, लक्की आदि शामिल हैं।
