मलपुरी में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
रुद्रपुर
विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को ग्राम पंचायत मलपुरी पहुंची। यहां लाभार्थियों व मौजूद ग्रामीणों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई गई। स्वास्थ्य, मत्स्य, हथकरघा, गन्ना विकास, नलकूप, खाद्य, कृषि, बाल विकास, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आयुष्मान भारत, नाबार्ड की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। लाभार्थियों को संबंधित विभागों ने राज्य सहायता के तहत सामग्रियों का वितरण किया। लाभार्थियों के उज्ज्वला योजना कार्ड भी बनाए गए। यहां जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी ईई सिंचाई खंड आनन्द सिंह नेगी, सहायक नोडल अधिकारी विमल कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान राजरानी मौजूद रहे।
