गिट्टी के अवैध परिवहन पर ट्रक सीज

रुद्रपुर

शक्तिफार्म। वन सुरक्षा दल ने उप खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करने पर 16 टायर ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। शुक्रवार शाम किच्छा-सितारगंज मार्ग पर बिना रायल्टी के गिट्टी परिवहन की जा रही थी। वन विभाग की टीम ने वाहन रोककर जांच की। ट्रक में 450 कुंतल गिट्टी लदी थी। टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर बाराकोली रेंज के हवाले कर सीज कर दिया। टीम में वन दरोगा भूपाल जीना, निर्मल रावत, वन आरक्षी सोनू कुमार, कालू सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *