गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्वावधान में सिखों के सातवें गुरु गुरु हर राय का 391 वां पावन प्रकाश पर्व कथा कीर्तन के रूप में मनाया गया
देहरादून…….
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्वावधान में सिखों के सातवें गुरु गुरु हर राय का 391 वां पावन प्रकाश पर्व कथा कीर्तन के रूप में पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। यहां गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार में प्रातः नितनेम के पश्चात् हजूरी रागी भाई सतवंत सिंह ने आसा दी वार का सबद हक परवर हक केश, करता हर राय का गायन किया। इस अवसर पर भाई मनप्रीत सिंह ने सबद गुर का दर्शन देख देख जीवां। इस अवसर पर हजूरी रागी भाई चरणजीत सिंह ने सबद मिटिआ अंधेरा चंद चड़िआ एवं भाई कुलदीप सिंह ने शब्द अचरज तेरी कुदरत, तेरे कदम सलाह एवं महिमा कही न जाये का गायन कर संगत को निहाल किया।
इस अवसर पर हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने कहा कि गुरु हरगोविंद साहिब ने गुरु हर राय साहिब के जीवन को प्रभु की प्रेमा भक्ति एवं मनुष्यता की सेवा के लिये तैयार किया, उन्होंने कहा कि गुरुजी ने कुदरत के नियमों के साथ बहुत प्यार किया। उन्होंने हका कि कीरतपुर साहिब की धरती पर बहुत बड़ा दवाखाना खोला जहाँ पर हर आने वाले का इलाज किया जाता, गुरु साहिब के साथ हर समय 2200 घुड़सवार रहते थे ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर छका। इ इस अवसर पर मंच का संचालन महासचिव गुलजार सिंह एवं सेवा सिंह मठारू ने संयुक्त रूप से किया।
