अध्यापक यूनियन ने फूंका सरकार का पुतला

पठानकोट

एससीध्बीसी अध्यापक यूनियन ने मांगों को लेकर पंजाब सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के समक्ष ग्राउंड में यूनियन पदाधिकारी प्रधान परमजीत सिंह बैंस के नेतृत्व में सदस्यों ने सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर अपनी मांगों संबंधी तहसीलदार लक्ष्मण सिंह को यूनियन सदस्यों की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम पर मांग पत्र सौंपा गया।
जिला अध्यक्ष परमजीत बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पिछले 15 वर्षों से संविधान की संशोधन को मूल रूप से लागू नहीं किया जा रहा। कहा कि इस के कारण एससीध्बीसी कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार के समूह विभागों में 85 में संशोधन के अनुसार सीनियरता सूची तैयार करके बैकलॉग भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी किया जाए सीधी भर्ती तथा प्रमोशन के समय रिजर्वेशन पाल्सी तथा सुप्रीम कोर्ट के संवैधानिक बेंच के फैसले के अनुसार भलाई विभाग पंजाब की ओर से रोस्टर नियमों संबंधी जारी पत्र को सही रूप से लागू किया जाए। कर्मचारियों की भर्ती के समय अनुसूचित जाति तथा पिछड़ी श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु छूट सीमा अंकों की छूट तथा फीस भी छूट को बहाल किया जाए। इस मौके पर महासचिव कंस राज, सुभाष, कैलाश, प्रदीप कुमार, विशंभर कुमार, सुरेंद्र कुमार, हेमराज, प्रदीप कुमार, राजू, नरेश कुमार, रघुवीर सिंह, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *