शहर में सेनेटाइजेशन में बाधा नहीं बनेंगे टैंकर
मुरादाबाद
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए होने वाले सेनेटाइजेशन के काम में टैंकर रुकावट नहीं बनेंगे। नगर निगम ने तीन और टैंकरों को खरीदा है। इससे उसके बेड़े में नौ टैंकर हो गए है। निगम शहर के हरेक जोन में आसानी से सेनेटाइजेशन करा सकेगा। संक्रमित इलाकों में सेनेटाइजेशन के लिए निगम के पास फायर ब्रिगेड के दो वाहन अलग से है।
कोरोना की दूसरी लहर से निपटने को निगम के पास भरपूर सोडियम हाइपो क्लोराइड है। कई बार शहर में संक्रमितों की संख्या सात आठ सौ होने पर टैंकरों की कमी खलती थी। टैंकर न होने से सेनेटाइजेशन टीम को दोबारा से दूसरे क्षेत्रों में भेजा जाता। इससे निपटने के लिए निगम ने सेनेटाइजेशन के लिए दिन और रात में सेनेटाइजेशन की योजना बनाई। अब निगम अपने टैंकरों की संख्या बढ़ाने में सफल रहा है। निगम के पास पहले सीमित टैंकर थे। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय वर्मा ने बताया कि तीन नए टैंकर और मिल गए। निगम में नौ टैंकर हो गए। इससे नौ जोन में एक-एक टैंकर रखा जाएगा।
