विधायक की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी
रुड़की
देहात के एक विधायक की फेक डीप और वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही है। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सिविल लाइन्स कोतवाली को खानपुर विधायक उमेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि डीप फेक और एक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही है। ताकि लोकसभा चुनाव में उनकी छवि को धूमिल किया जा सके। एक पार्टी की महिला जनप्रतिनिधि को भी पेन ड्राइव के माध्यम से डीप फेक और वीडियो भेजी गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला निर्दलीय विधायक से जुड़ा होने के बाद अब राजनीतिक गरमा गई है। मामला प्रतिद्वंदियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
