कार्यशाला में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

विकासनगर।

राजकीय जूनियर हाईस्कूल महमूद नगर में 30 दिवसीय आत्मरक्षा कार्यशाला का समापन हो गया है। शिविर में छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इस दौरान छात्राओं ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी विधाओं का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक कार्तित अरोड़ा और प्रधानाध्यापक वाणी विलास लखेड़ा ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा कौशल कार्यक्रम के तहत छात्राओं को जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सुनील कुमार, देवेंद्र वर्मा, कुसुम नेगी, विद्यावती भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *