खनन को लेकर ग्रामीणों ने फिर किया प्रदर्शन
रुड़की
जौरासी जबरदस्तपुर में सरकारी भूमि पर हो रहे खनन को लेकर ग्रामीणों ने फिर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार खनन अधिकारी और राजस्व अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबरदस्तपुर जौरासी के लोगों का कहना है कि करीब 15 दिन से सुंदारी के जंगल में सरकारी भूमि से जेसीबी, एचएम और डंपरों से बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है। कहा कि 50 बीघा से अधिक भूमि पर अवैध तरीके से खनन किया जा चुका है। इसके चलते खेतों के पास काफी गहरे गड्ढे बन जाने से उनकी निजी भूमि का भूस्खलन होने लगा है।
