धोखाधड़ी कर विभिन्न खातों से 1.54 लाख रुपये उड़ाए
काशीपुर
यूपीआई से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर साइबर ठग ने एक व्यक्ति के अलग-अलग खाते से 1.54 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्टेडियम रोड प्रकाश रेजीडेंसी निवासी रचित अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 18 जुलाई 2023 को दोपहर 2 से 4 बजे के बीच यूपीआई से वित्तीय धोखाधडी कर उसके खातों से रुपये निकाले गये।
