चोरी के इरादे से कांग्रेसी नेता के घर घुसा युवक गिरफ्तार

काशीपुर

कांग्रेसी नेता के घर में चोरी के इरादे से घुसे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चाकू बरामद हुआ है। सोमवार देर शाम आईटीआई थाने में तैनात एसआई (यूटी) गणेश दत्त जोशी पुलिस कर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। टीम ने चैती मंदिर के पास संदिग्ध हालात में घूम रहे जसपुरखुर्द निवासी शिवम कुमार पुत्र राम अवतार को रोककर तलाशी ली। उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी के इरादे से बसंत बिहार में कांग्रेसी नेता शिवम शर्मा के आवास में घुसा था। किन्तु परिजनों के जाग होने पर चोरी नहीं कर सका। बताया कि चोरी की वारदात करने के लिए वह लोगों को डराने धमकाने के लिए चाकू रखता है। पुलिस ने आरोपी का 4/25 आर्म्स एक्ट व 511 के तहत चालान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *