महाविद्यालय में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
पिथौरागढ़
स्व.डॉ.आरएस टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय संरक्षक व प्राचार्य प्रो.हितेश जोशी ने किया। उन्होंने छात्रों से एक जिम्मेदार नागरिक बनने एवं विवेक का प्रयोग करते हुए मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर महाविद्यालय में स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. रिफाकत अली ने छात्रों को लोकतंत्र में मतदान के बारे में जानकारी दी। साथ ही डिजिटल माध्यम से मतदाता सूची में नाम अंकित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कई छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण भी किया गया। संचालन कैंपस अंबेसडर हेमन्ती व डॉ.राजेन्द्र राणा ने किया। इस दौरान प्राध्यापक डॉ.प्रदीप मंडल, दुर्गेश कुमार शुक्ला, डॉ.राहुल पाण्डेय, डॉ.पीके निश्चल , हेमंती, डॉ.भागीरथी राणा, डॉ.शैलेष भंडारी, बलवंत सिंह, गणेश फर्स्वाण, कैलाश देवली, लक्ष्मी देवी, लक्ष्मण बिष्ट, त्रिलोक राम एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
