15 दिनों के भीतर हो शासनादेश जारी
पिथौरागढ़
डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने 15 दिनों के लिए आंदोलन स्थगित किया है। शनिवार को संगठन के सचिव प्रदीप सिंह नेगी ने बताया कि महासंघ के प्रतिनिधियों व मुख्य सचिव के मध्य वार्ता हुई है। जिसमें कार्मिक व वित्त विभाग को शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर सहमति बनी है। कहा कि अगर 15 दिनों के भीतर शासनादेश जारी नहीं होता है तो वह आंदोलन का रास्ता चुनने के लिए बाध्य होंगे।
