मन्दिर सौंदर्यीकरण के लिए दिए डेढ़ लाख रुपये

नई टिहरी

बदरीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों के गांव कोटी डांगी में चित्रकूट बालाजी मूर्ति स्थापना के 25 वें वर्ष के पर आयोजित हनुमान कथा में विधायक विनोद कंडारी प्रतिभाग कर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिये प्रार्थना की। देवप्रयाग के कोटी डांगी गांव पहुंचे देवप्रयाग विधायक ने मन्दिर सौंदर्यकरण के लिए डेढ़ लाख रुपये विधायक निधि से देने के साथ मंदिर में कीर्तन भवन बनाने की भी घोषणा की। विधायक ने कथा व्यास सुभाष मिश्रा और भजन गायक आशीष सेमवाल का अभिनंदन किया। विधायक ने कहा भगवान राम की तपस्थली में हनुमान जी सदा निवास करते हैं, उनका स्मरण और पूजन सदा सुखकारी है। कथा संयोजक व पुजारी राजेंद्र नारायण कोटियाल ने विधायक का स्वागत किया। हनुमान कथा सुनने के लिये देवप्रयाग नगर सहित कई गावों से श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ी रही। मौके पर भाजपा मंडलध्यक्ष शशि ध्यानी, सतीश पुरोहित, महेन्द्रनारायण, शशिकांत, दिनेश जागीरदार, अभिषेक अलखनिया, शिव माथुर, यमुना प्रसाद, खुशीराम, सुमन कोटियाल, शिवमूर्ति संपत, अन्ना पांडे, विजय कोटियाल, रवि कठैत, सहायता देवी, कांति देवी, मुक्ता कोठीवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *