बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले में आई युवती लापता

श्रीनगर गढ़वाल

बैकुण्ठ चतुर्दशी मेला जाने के लिए घर से निकली 20 वर्षीय युवती घर नहीं लौटी। मेले से घर न लौटने पर परिजनों ने महिला थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करवाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुसांई ने बताया कि युवती के घर न पहुंचने से चिंतित परिजनों ने शनिवार को महिला थाना पहुंचकर अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि बीते 30 नवम्बर को रेनू अपने घर ग्राम तालसरी पोस्ट ऑफिस गिरगांव श्रीनगर से बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के निकली थी। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। उन्होने पुलिस प्रशासन से जल्द युवती का पता लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *