लेखपाल संघ के धीरेंद्र बने अध्यक्ष
काशीपुर।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष एवं सचिव का तबादला होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। धीरेंद्र सिंह को अध्यक्ष और कुलदीप सिंह सचिव चुने गए। तहसील परिसर में हुई संघ की बैठक में नवाब जान उपाध्यक्ष, नसीम अहमद संगठन मंत्री, रविश मोहन कोषाध्यक्ष चुने गए। जबकि धीरेंद्र तनवार सदस्य बनाये गए हैं। अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने कहा काफी समय से अध्यक्ष और सचिव के पद खाली थे।
