बाइक चोरी एक एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

 

ऋषिकेश

। मुनिकीरेती में क्रेजी रोड से करीब दो महीने पर पहले बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है। जबकि, घटना में संलिप्त उसका साथ फरार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष रितेश शाह के मुताबिक क्रेजी रोड निवासी ऋषभ अग्रवाल ने बाइक चोरी की शिकायत दी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी देओल पुत्र सत्येंद्र निवासी निवासी ग्राम उन झिंझाना शामली यूपी को पकड़ लिया। इसी गांव का दूसरा आरोपी सागर उर्फ भूरा पुत्र कृष्ण पाल फिलहाल फरार है, जिसकी धरपकड़ को पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश देने में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपी देओल को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *